Press "Enter" to skip to content

ठगों नेे लगाया ट्रेक्टर एजेंसी संचालक को चूना, उधारी पर ले गए ट्रेक्टर, अब मोबाइल बंद

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आईटीबीपी गेट के सामने ट्रेक्टर एजेंसी चलाने वाले संचालक को दो लोगों ने चूना लगा दिया। उक्त युवक एजेंसी संचालक से नया ट्रेक्टर खरीदकर ले गए और अगले दिन रुपए देने की बात कहकर गायब हो गए, इतना ही नहीं जब खोजबीन की तो अपने ग्राम में नहीं मिले और मोबाइल भी बंद कर लिया। मामले को लेकर ट्रेक्टर एजेंसी संचालक ने दो युवकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। 
राजकुमारसिंह रघुवंशी पुत्र गजेंद्रसिंह रघुवंशी निवासी गणेश आश्रम के पास एबी रोड ने बताया कि उनकी आईटीबीपी गेट के सामने भारत आटोे मोबाइल कंपनी के नाम से दुकान है यहां पर आयशर ट्रेक्टर की एजेंसी का संचालन करते हैं। दिनांक 7 मार्च मो दोपहर के समय एजेंसी पर धर्मेंद्र गुर्जर एवं जयपालसिंह गुर्जर आए और नया ट्रेक्टर ेकीमत 6 लाख 50 हजार का खरीदा। जब रुपए की बात की तो उन्होंने अगलेे दिन रुपए देने की बात कही और शेष राशि को एक माह के अंदर देने को कहा। जिस पर राजकुमार ने उन्हें ट्रेक्टर दे दिया। जब अगलेे दिन फोन लगाया तो काम की कहकर दो-चार दिन में आने की बात कही। लेकिन उसके बाद फिर लॉकडाउन लग गया तो आरोपितों ने लॉकडाउन का बहाना बनाकर रुपए देने से मना कर दिया और कहा कि जब लॉकडाउन खुलेगा तब आपके रुपए दे देंगे। इसके बाद जब लॉकडाउन खुला औेर राजकुमार सिंह रघुवंशी ने फोन लगाया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद कर्मचारियों को उक्त युवकोें के गांव भेजा तो पता चला कि वह दो माह से गांव में ही नहीं है। जिसके बाद जब मोबाइल लगाया तो दो दिन में रुपए देने की बात की लेेकिन उसके बाद उनके मोबाइल बंद हो रहे हैं। मामले को लेकर राजकुमारसिंह रघुवंशी ने थाने में दोेनों युवकोें के खिलाफ धाोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया हे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!