Press "Enter" to skip to content

ट्रक में मिली कानपुर के युवक की लाश

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम पिपरसमा के पास रोड पर एक ट्रक में युवक की लाश मिली। घटना की सूचना वहां से निकल रहे लोगों ने दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक कानपुर का रहने वाला है और वह ट्रक चालक है। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में मर्ग कायम कर लिया है। 
पुलिस ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को सूचना मिली कि पिपरसमा गांव के पास एबी रोड पर ट्रक में एक युवक की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक में पड़ी लाश को बाहर निकवाया एवं तलाशी की तो पता चला कि युवक ट्रक चालक है और उसका नाम प्रेमचंद पुत्र छोटेलाल है और वह  नवोदय नगर महाराजपुरा कानपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक की मौत अत्यधिक शराब पीने के कारण हुई है। फिलहाल लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!