जिगना पुलिस ने धर्म गुरुओं के साथ कि बैठक, कोरोना महामारी से निपटने सभी धर्म के लोगों से मांगा सहयोग

दतिया। दतिया जिले के जिगना थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा ने क्षेत्र के सभी धर्म गुरूओ की मीटिंग ली। उन्होंने धर्म गुरुओं से 
 कोरोना संक्रमण को प्रभावी रूप से रोकने हेतु लगाये गए लॉक डाउन के पालन को सुनिश्चित करने व धार्मिक सदभाव बनाये रखने हेतु लोगो को प्रेरित करने की अपील की। बैठक में  खानद माता मंदिर,खमेरा जी मंदिर,जलालपुर मंदिर,सिकंदरा मस्जिद ,नोनेर मंदिर,के धर्म गुरु व प्रमुख शामिल हुए।

 थाना प्रभारी रविन्द्र शर्मा द्वारा अनुग्रह किया गया वही धर्म गुरुओं ने पुलिस को पुर्ण सहयोग कर निर्देशो का पालन करवाने कि बात कही। सभी को स्वास्थ्य सम्वन्धी हेल्प लाईन 104, अन्य आवश्यकता पड़ने पर 181 हेल्पलाइन का उपयोग करने व प्रसार करने का भी निवेदन किया गया।

यदि मध्य प्रदेश के निवासी है और कही बाहर फॅसे है और आप को सहायता कि जरूरत है तो  0755-2411189 पर कॉल कर  मदद ले सकते है ।