शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरा में विगत दिवस वीर सिंह जाटव पुत्र कोमलिया जाटव सुबह के समय जाटव बस्ती में स्थित हैंडपंप जिसमें शासकीय मोटर डली हुई है, पानी भरने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कमलेश प्रजापति पुत्र रमेश, अज्जू लोधी पुत्र मंगल लोधी, राजू प्रजापति पुत्र दीवान सिंह आ गए और वीरसिंह को पानी नहीं भरने दिया। इसी दौरान लाइट चली गई जब वीरसिंह पुन: पानी भरने गया तो उक्त तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। कमलेश ने वीरसिंह में कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसके सिर में चोट आ गई, अन्य ने उसके साथ लातघूसों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सिंह को बचाया और 100 डायल को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को खोड़ लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल को उपचार जारी है। खोड़ पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में जांच के बाद मारपीट की धाराओं एवं एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी की बात की कही जा रही है।
पानी विवाद: वीर सिंह पर तीन युवकों ने बोला जानलेवा हमला, हालत गंभीर
शिवपुरी। खोड़ चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम वीरा में विगत दिवस वीर सिंह जाटव पुत्र कोमलिया जाटव सुबह के समय जाटव बस्ती में स्थित हैंडपंप जिसमें शासकीय मोटर डली हुई है, पानी भरने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान गांव के ही कमलेश प्रजापति पुत्र रमेश, अज्जू लोधी पुत्र मंगल लोधी, राजू प्रजापति पुत्र दीवान सिंह आ गए और वीरसिंह को पानी नहीं भरने दिया। इसी दौरान लाइट चली गई जब वीरसिंह पुन: पानी भरने गया तो उक्त तीनों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। कमलेश ने वीरसिंह में कुल्हाड़ी मार दी जिससे उसके सिर में चोट आ गई, अन्य ने उसके साथ लातघूसों से मारपीट कर दी। ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सिंह को बचाया और 100 डायल को सूचना दी जिससे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को खोड़ लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायल को उपचार जारी है। खोड़ पुलिस ने जिला अस्पताल में पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में जांच के बाद मारपीट की धाराओं एवं एससीएसटी एक्ट के तहत कायमी की बात की कही जा रही है।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment