Press "Enter" to skip to content

दो युवतियों के साथ छेड़छाड़, एफआईआर दर्ज

शिवपुरी। रन्नौद और करैरा थाना क्षेत्र में दो युवतियां छेड़छाड़ का शिकार हुईं जिनमें से करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौना में छेड़छाड़ के आरोपी ने युवती के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों मामलो में पांच आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम बेदमऊ में जब विवाहित महिला राखी (बदला हुआ नाम) अपने घर मेें अकेली थी तभी मौका पाकर आरोपी रामवीर पुत्र रामकिशन गुर्जर निवासी बेदमऊ उसके घर में घुस आया तथा उसने युवती के साथ अश£ील छेड़छाड़ की। युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। तत्पश्चात राखी गुर्जर ने रन्नौद थाना जाकर आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है। दूसरी घटना करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसौना में हुई जहां आरोपीगण कल्याण सिंह, रामकुमार लोधी, रामपाल लोधी, सुरेश लोधी निवासीगण सिरसौना ने गांव की अविवाहित युवती लाली पुत्र रामसिंह लोधी (बदला हुआ नाम) के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि जब युवती ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई भी लगाई। पुलिस ने इस मामले में आरोपीगण कल्याण सिंह, रामकुमार लोधी, रामपाल लोधी और सुरेश लोधी के विरूद्ध भादवि की धारा 354, 456, 320 और 37 का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!