शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एक शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बाइक को चोर चुरा ले गए। जब युवक खाना खाकर बाहर आया और अपनी बाइक को देखा तो वह नहीं मिली जिस पर वह समझ गया कि उसकी बाइक चोरी हो गई है। जिस पर वह थाने आया और मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। जहीर पठान पुत्र गुलाब खान निवासी तहसील मोहल्ला पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह अपनी बाइक से बीते रोज रात के समय श्रीराम वाटिका के पिछोर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए गया हुआ था। उसने अपनी बाइक को वाटिका के बाहर खड़ा किया और शादी में चला गया। जब वह वापस आया और घर जाने के लिए बाइक को लेने पहुंचा तो देखा कि बाइक गायब है जिस पर उसने आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका।
शादी समारोह में गए युवक की बाइक चोरी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News




Be First to Comment