अब कोटवारों को मिलेगा चार हजार रुपए मानदेय

शिवपुरी। राज्य शासन ने ग्राम कोटवारों के मासिक पारिश्रमिक को दोगुना कर दिया है। राजस्व विभाग आदेश भी जारी किया गया है। इसके तहत जिन कोटवारों के पास कोई सेवा भूमि नहीं है, उन्हें अभी तक मासिक पारिश्रमिक के रूप में 2 हजार रुपए मिलते थे। राज्य शासन ने इस मासिक पारिश्रमिक को दोगुना करते हुए अब 4 हजार रुपए प्रतिमाह कर दिया है।