Press "Enter" to skip to content

खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था किसान हो रहे परेशान खरीदी हुई बंद किसानों में नाराजगी…?

गंजबासौदा।गंज बासोदा नवीन कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज खरीदने के लिए खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जहां पर तय मानकों के अनुसार किसानों की उपज खरीदी जा रही है जिसकी मैसेज किसानों को मोबाइल पर भेजे जाते हैं मैसेज प्राप्त होने के बाद किसान अपनी उपज लेकर खरीदी केंद्रों पर पहुंच रहे हैं किंतु 88 दद 10 दिन तक किसान ऐसे ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे इस आस में बैठे हैं कि उनका नंबर आएगा किंतु परिवहन की व्यवस्था ना होने से खरीदी केंद्रों पर माल बाहर नहीं भेज पा रहा है जिस कारण से खरीदी बंद कर दी गई थी आज काफी हंगामा हुआ जिला कांग्रेस अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी मौके पर पहुंचे जिन्होंने कलेक्टर से बात की इसके बाद स्थानीय प्रशासन एवं एसडीएम मौके पर पहुंचे और उन्होंने खरीदी चालू कराई! खरीदी केंद्रों पर भारी अव्यवस्था है सुरक्षा के इंतजाम नहीं है जिस कारण से किसानों में भारी नाराजगी है! नवीन कृषि उपज मंडी में किसानों के विश्राम गृह में ताला डाला हुआ है खाने-पीने की भी कोई विशेष व्यवस्था नहीं है किसान खुले आसमान के नीचे दिन-रात इस इंतजार में बैठा है कि उसका नंबर आएगा और उपज बेचकर वह घर जाएगा! सरकार परिवर्तन होने के बाद भी किसानों से संबंधित व्यवस्थाओं में कोई सुधार नहीं हो रहा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!