शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामला गुरुवार शाम का है जब वृद्ध अपने घर जा रहा था उसी समय जब वह कुएं के पास से निकला तो वह उसमें गिर गया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुवार शामा सूचना मिली कि ग्राम टोडा पिछोर में एक वृद्ध कुएं में गिर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और वृद्ध को कुएं से निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। जांच करने पर पता चला कि वृद्ध किशनलाल पुत्र स्व. रामचना लोधी (75) निवासी टोडा पिछोर का रहने वाला है। जिस पर वृद्ध के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी एवं लाश का पोस्ट मार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
कुएं में गिरने से वृद्ध की मौत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News



Be First to Comment