Press "Enter" to skip to content

गर्मी से बचने छत पर सो रहा था परिवार, उधर चोर घर के अंदर घुसकर ले गए जेवर व नगदी

शिवपुरी। कस्बे में किराना दुकानदार के घर अज्ञात चोर सोने-चांदी के जेवर सहित नगदी रुपए समेटकर ले गया। खास बात यह है कि चोरी करने के साथ-साथ चोर बिस्तर पर शौच करके चला गया। चोरी की सूचना पर खोड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक किराना दुकानदार श्यामकुमार (55) पुत्र देवलाल गुप्ता निवासी खोड़ रविवार-सोमवार की रात अपनी पत्नी के संग घर की छत पर सो रहे थे। रात के अंधेरे में अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर घर में घुस गया। अज्ञात चोर घर में रखा सोने का हसार, दो अंगूठी, सोने की चार चूड़ियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, बीस हजार रुपए नगदी सहित एक अन्य सूटकेस चुराकर ले गया है। सोमवार की सुबह पति-पत्नी नींद से जागे और छत से नीचे उतरे तो सामान बिखरा पड़ा मिला। बिस्तर पर शौच पड़ा था। यानी चोरी करने के साथ चोर शौच करके भी चला गया। खोड़ चौकी पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!