कैनों में भरकर कच्ची शराब ले जाता युवक पकड़ा

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम ठाटी से बीती रात्रि पुलिस ने एक आरोपी गोपाल लोधी को दो कैनों में अवैध रूप से कच्ची शराब भरकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के पास से पुलिस ने 64 लीटर शराब कीमती 6 हजार रूपए जब्त की है। जिसे आरोपी अपने गांव में ले जाकर सप्लाई करने की फिराक में था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ 34 आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।