शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम नेगवा में एक बाइक चालक ने युवक को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जितेन्द्र पुत्र कीरतसिंह गुर्जर निवासी खडेला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार को शाम के समय जब वह अपने घर जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से बाइक चलाकर आ रहे बालमुकुद खटीक निवासी बपावली ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद युवक जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। वहीं घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल हो इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां उपचार के बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
टैग: shivpuri



