सरकारें भाजपा की कोलारस विधानसभा में कांग्रेस की जीत निरंतर जारी

सरकारें भाजपा की कोलारस विधानसभा में कांग्रेस की जीत निरंतर जारी 
Fast Samachar- Khabar Sabse Pahle


मामला विधानसभा से लेकर सम्पन्न हुये 3 पंचायतो में कांग्रेस की जीत का
कोलारस/बदरवास-कोलारस विधानसभा क्षेत्र की 3 पंचायतो में कांगे्रस ने बाजी मार ली है। वहीं भाजपा को विधानसभा क्षेत्र में हर जगह मुकी खाना पड रही है। 
केन्द्र में भाजपा सरकार और मध्य प्रदेश में भी भाजपा सरकार स्थापित है। किन्तु कोलारस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस अपना स्थान वरकरार किये हुये है। गुना संसदिय क्षेत्र में कांगे्रस, कोलारस विधायक कांग्रेस, जिला पंचायत कांग्रेस, जनपद पंचायत कांग्रेस, नगर परिषद कांग्रेस के साथ साथ अब कांग्रेस में सुमैला, तिलातिली, विजरौनी में चुनाव के दौरान अपने निकटतम प्रतिद्वंदियो से विजय हासिंल कर तीनो सीटे कांग्रेस के खाते में जा पहुंची जिसके चलते कांग्रेसियो में उत्साह देखने को मिल रहा है। आम चुनाव में जिस प्रकार से कांग्रेस की जीत का गढ केरूप में स्थापित होती जा रही है। वहीं भाजपा को बार बार झटका लग रहा है। यदि इसी प्रकार से भाजपा में गुटवाजी नजर आती रही तो हर जगह उन्हे मुकी खाना पडेगी। जहां भाजपा केन्द्र से लेकर राज्य में पूरी ताकत के साथ अपना कब्जा जमाये हुये है। वहीं कांग्रेस कोलारस विधानसभा क्षेत्र में करारा झटका भाजपा को देने में कामयाब हो रही है। क्या आगामी मण्डी एवं विधानसभा चुनावो में गुटवाजी कर भाजपा को फिर से हार का मूंह देखना पडेगा। इस पर फिलहाल प्रश्न चिन्ह खडे हो चुके है। जहां कांग्रेस की जीत को लेकर आम लोगो में चर्चा गर्म नजर आ रही है। वहीं भाजपा के चहरे भी बुझते हुये प्रतित हो रहे है। आम जनता कांग्रेस के प्रत्यासीयो को चुनने में परहेज नही कर रही है। और उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस को चुनने का फैंसला ले लेती है। बैसे तो पंचायत स्तर के चुनाव व्यक्तिगत चुनाव के रूप मे माने जाते है। किन्तु कहीं न कहीं इन चुनावो में पार्टीयां अपना अपना रूतवा जमाने के लिए भरषक प्रयास करती है। यहां तक की खान पान से लेकर रूपयो तक की राजनीति पार्टियां करने में जुट जाती है। यह बात किसी से छुपी नही है। आधुनिक समय में प्रजातंत्र में आम बोटरो को लुभाने के कई तरीके एक्तेयार किये जाते है। किन्तु आम जनता प्रत्याशी के व्यवाहार से लेकर उसके आचरण की ओर द्रष्टिï अवश्य डालती है। उसके बाद मतदान करने का निर्णय लेती है। जिस प्रकार जनता का रूख कांग्रेस के पक्ष में नजर आ रहा है। उस लिहाजे से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव एवं मण्डी चुनाव में विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को गुटवाजी के चलते मुकी खानी पडेगी। कुल मिलाकर कोलारस विधानसभा क्षेत्र धीरे धीरे कांगे्रस के गढ में परिर्वतित होता हुआ नजर आ रहा है। 

संबंधित खबरें