शिवपुरी। नरवर तहसील के ग्राम नरौआ के रहने वाले जशरथ परिहार पुत्र हरचरण परिहार ने जिला शिक्षा अधिकारी शिवपुरी के नाम ज्ञापन सौंपकर शामावि नरौआ में पढ़ाने वाले शिक्षक मलखान रावत पर कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया है फरियादी का पुत्र आकाश परिहार स्कूल में कक्षा 7 का छात्र है। जब वह पढऩे के लिए गया तो वहां पदस्थ शिक्षक मलखान ने उससे लेटरिन, बाथरूम में पानी डालने की कहा, लेकिन जब आकाश ने मना कर दिया तो आकाश को शिक्षक खाना बनाने वाले कमरे में ले गया, जहां उसकी लात घूसों से मारपीट कर दी। जिससे आकाश के शरीर में मूंदी चोटें आई हैं। जब फरियादी शिक्षक से मारपीट का कारण पूछने गया तो उसके साथ भी अभद्रता की गई शिक्षक ने। फरियादी ने मांग की है कि उक्त शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करें जिससे इस तरह की घटना दूसरे बच्चों के साथ घटित न हो।
छात्र ने लेटरिन बाथरूम में पानी नहीं डाला तो शिक्षक ने कर दी मारपीट पीडि़त छात्र के पिता ने जिला शिक्षा अधिकारी के यहां लगाई न्याय की गुहार
टैग: shivpuri



