
शिवपुरी – कांग्रेस संगठन की मजबूती हेतु एआईसीसी के महासचिव दीपक बाबरिया जी के द्वारा लिये गये निर्णय के तहत प्रत्येक विकासखण्ड में नवीन ब्लॉक एवं मण्डलम् का गठन होना है, इस हेतु एआईसीसी द्वारा दिलीप शर्मा एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है, इनकी उपस्थिति में 29 मार्च को दोपहर 12ः00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय झांसी तिराहे पर बैठक आयोजित की गई है। उपरांत ब्लॉकों में मण्डलम गठन हेतु बैठक आयोजित की जायेगी।
की बैठक में विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी सदस्य, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्ल ॉक अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित जिला एवं जनपद पदाधिकारी तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारी सादर आमंत्रित हैं।






Be First to Comment