यादव बस और डम्पर टकराए, कोई हताहत नहीं

file photo

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोटा भगौरा पर रविवार की सुबह करीब शिवपुरी से यात्रियों को लेकर झांसी जा रही यादव ट्रेवल्स की बस और डम्पर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना का सुखद पहलू यह रहा है कि कोई जनजानि नहीं हुई अन्यथा की स्थिति में एक बड़ा हादसा हो सकता था क्योंकि बस में यात्री सवार थे। घटना की जानकारी लगने पर देहात पुलिस मौके पर पहुंची और बस को के्रेन की सहायता से थाने लेकर आई और यात्रियों का हालचाल जाना तो सभी सही सलामत पाए गए।