दिनारा। दिनारा पुलिस ने मुखविर की सूचना पर विद्युत मोटर सहित चोर को दबोचा प्राप्त जानकारी से बीते सप्ताह फरयादी रूपसिंह यादव निवासी ग्राम दबरा दिनारा ने दिनारा थाने में अपने कुआ ग्राम सहरया से विद्युत मोटर चोरी होने का मामला दर्ज कराया था। दिनारा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मोटर चोर बल्लू उर्फ हुकुम सिंह पुत्र मुन्नालाल परिहार उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छितिपुर को मोटर सहित दबोच लिया और न्यायलय भेजा जहा से उसे जेल भेज दिया गया अभी भी मोटर चोरी में शामिल दूसरा चोर अजय पुत्र रामकिशन लोधी निवासी छितिपुर पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है उपरोक्त कार्यवाही में एएसआई केएस कुशवाहा, संजय भगत, आरक्षक सेवाराम पांडेय, प्रतिपाल सिंह चौहान, रूपेंद्र यादव की सराहनी भूमिका रही।
टैग: shivpuri



