
शिवपुरी। खनियांधाना थाना पुलिस ने कट्टे के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। खनियांधाना थाना प्रभारी विजयपाल जाट ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे हैं। वह किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। इस सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर चतुरसिंह पुत्र नंदराम परिहार निवासी बबीना उत्तर प्रदेश, मनोज पुत्र धनीराम परिहार निवासी पिछोर, मस्तराम पुत्र रामनिवास लोधी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक कट्टा व कारतूस बरामद किए हैं।






Be First to Comment