
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम नरऊआ में चार दिन से अपहृत नाबालिग युवती के मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 363 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। यह कायमी फरियादी के पिता घनसुन्दर ने कराई है।
फरियादी का कहना है कि 22 मार्च को रात्रि 1 बजे से 5 बजे के बीच उसकी अवयस्क पुत्री घर से रहस्मय ढंग से गायब हो गई। इस पर जब उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। यह आशंका है कि कोई उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपहरण का मामला कायम कर लिया है।




