सीएम रमन सिंह ने फहराया तिरंगा

मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने स्‍वतंत्रता दिवस के लिए चित्र परिणामरायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री रमन सिंह ने
स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया। इसके
बाद पुलिस परेड ग्राउंड में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस बीच वहां मौजूद
लोगों का उन्‍होंने अभिवादन भी किया और इसके लिए वह पूरे ग्राउंड में गाड़ी
से घूमते रहे। सलामी लेने के बाद वो मंच पर उपस्थित रहे और इस दौरान होने
वाले कार्यक्रमों को देखा।
इसके बाद मुख्‍यमंत्री रमन सिंह मंच से
प्रदेश की जनता को स्‍वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही
उन्‍होंने अपनी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्‍होंने
योजनाओं की भी जानकारी दी जिन्‍हें इस वर्ष लागू किया जाना है।
इस
दौरान सुरक्षा का विशेष ध्‍यान रखा गया है। देश आज अपना 71वां स्वतंत्रता
दिवस मना रहा है और इस मौके पर पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन
किया गया है। बच्‍चे सड़कों पर तिरंगा लेकर दौड़ते और भारत माता की जय के
नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

संबंधित खबरें