शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के रामपौर दरवाजा क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपित मुकेश परिहार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कल गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी लगाकर थाने में बिठा लिया था। शातिर बदमाश पर से जैसे ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महाराज सिंह को निगाह हटी तो उसने अपनी हथखड़ी खोल ली और मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडे ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए लापरवाही आरक्षक को तत्काल सस्पेंड कर दिया है।
इनका कहना है
गर्मी के चले आरोपी को लॉकअप में न रखते हुए थाने में रखा गया था। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महाराज सिंह द्वारा मामले में लापरवाही के चलते आरोपी भाग गया। आरोपी आदतन अपराधी था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
सतीश सिंह चौहान, टीआई देहात थाना
मामले में लापरवाह आरक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ धारा 224 के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
सुनील कुमार पांडे, एसपी शिवपुरी

गर्मी के चले आरोपी को लॉकअप में न रखते हुए थाने में रखा गया था। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक महाराज सिंह द्वारा मामले में लापरवाही के चलते आरोपी भाग गया। आरोपी आदतन अपराधी था, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Be First to Comment