Press "Enter" to skip to content

कालूखेड़ा को दी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि

खनियाधाना
गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं वर्तमान में मुंगावली
विधानसभा के विधायक तथा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री महेंद्र सिंह
कालूखेड़ा के गत दिवस असामयिक निधन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खनियांधाना ने
आज एक शोक सभा आयोजित कर उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दो मिनट का
मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि प्रदान की।
खनियाधाना
के बस स्टैंड पर आयोजित शोकसभा में ब्लॉक कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एवं
कार्यकर्ता उपस्थित थे । सभा का संचालन करते हुए महामंत्री अमर सिंह गौर ने
स्वर्गीय कालूखेड़ा को सच्चा कांग्रेसी एवं सही अर्थों में जननायक बताते
हुए उनके निधन को ना केवल क्षेत्र का ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की भी
अपूर्णीय क्षति बताया। क्षेत्र के माननीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का
हमेशा मार्गदर्शन भी किया तथा हर कदम पर सहयोग किया पूर्व में इस क्षेत्र
से सांसद रहते हुए क्षेत्र के विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महाराज सिंह लोधी,
प्रहलाद सिंह यादव , शैलेंद्र प्रताप सिंह, मो.सलीम खान, शिवराज सिंह यादव,
इंदर सिंह यादव, सज्जाद अली, जितेंद्र खरे, प्रदीप जैन पिंटू , आशीष जैन
पार्षद, मकबूल भाटी, देवेंद्र यादव, दिनेश झा, कमल यादव, विक्रम सिंह, राम
सिंह, अरविन्द शर्मा, अनवर खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!