
योजित
शिवपुरी। आगामी होलिका दहन पर्व मनाए जाने को लेकर मायापुर थाना परिसर में थाना प्रभारी परमानंद शर्मा द्वारा शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। थाना प्रभारी श्री शर्मा ने सभी से अपील की कि होलिका दहन पर्व को शांति एवं सदभावपूर्वक मनाया जावे तथा होली खेलने में प्राकृतिक रंगों का ही उपयोग करें और केमीकल से बने रंगों का उपयोग न किया जाए इसका खास ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि होली खेलते समय पानी की बर्बादी न करें और रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। जहां तक हो सके होली के दौरान गुलाल का ही प्रयोग करें। शांति व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा इस बात का आश्वासन भी उपस्थित जनों को दिया।






Be First to Comment