
नरवर। नरवर के तहत आने वाले ग्राम बड़ादाह की आम रास्ते पर कुछ
अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। कब्जा करने के कारण स्कूल जाने वाला
रास्ता बंद हो गया जिससे छात्र स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। वहीं इसी
रास्ते से ग्रामवासी अपने खेतों व घरों तक पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने
कलेक्टर से शीघ्र ही रास्ते से कब्जा हटवाकर उसे खुलवाने की मांग की है।
ग्रामीण
नेतसिंह, माधौसिंह, नारायणसिंह, जसवंत, मुरारीलाल, भगवानसिंह, राजाराम,
मुरारीलाल ने बताया कि आमरास्ता को छत्तूराम, रामचरण, भगवानलाल कुशवाह
पुत्र धर्मा कुशवाह, साहबसिंह पुत्र भगवानलाल कुशवाह, राजबहादुर पुत्र
रामसिंह कुशवाह निवासी बड़ादाह द्वारा आम रास्ते में अवैध रूप से मकान
निर्माण कार्य एवं पत्थर बोल्डर, मुरम डालकर व तार फैंसी कर बंद कर दिया
है, जिससे ग्रामवासी व आम व्यक्ति अपने खेतों व घरों तक नहीं पहुंच पा रहे
हैं व छात्र-छात्राएं विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने
बताया कि अतिक्रमण को हटवाए जाने को लेकरपूर्व में उन्होंने एसडीएम करैरा,
तहसीलदार नरवर व ग्राम पंचायत कोडर व जनसुनवाई तक में आवेदन किया, लेकिन
अभी तक आम रास्ता नहीं खुलवाया गया। अब कलेक्टर से मामले में जल्द से जल्द
कार्रवाई करने की मांग की गई है।




