भाजपा विधायक ने किया आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

कोलारस
उपचुनाव को जिलेभर में आदर्श आचार संहिता लागू है, जिसका पालन चुनाव के
प्रचार-प्रसार के दौरान करना अनिवार्य है, लेकिन सत्ता के मद में कहीं न
कहीं भाजपा नेताओं पर अहंकार हावी है यही वजह है भाजपा के विधायक हो या फिर
मंत्री, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सामने आते हैं। इसी तरह का
मामला आज भाजपा द्वारा ग्राम सेसई सड़क में उस समय देखने को मिला जब सेसई
सड़क में आयोजित सभा में भाजपा के टीकमगढ़ से विधायक केके श्रीवास्तव अपने
लग्जरी वाहन पर भाजपा चुनाव चिन्ह सहित विधायक की नेम प्लेट लगाकर शामिल
होने आए। जो आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। इससे पूर्व भी भाजपा पर
आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं।