घरेलू कलह के चलते युवक ने लगाई फांसी

,

जबलपुर। ग्वारीघाट में बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाले एक युवक ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पूछताछ में मौत का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास रहने वाला दीपक चौधरी (25) नल फिटिंग का काम करता था। दीपक ने 6 साल पहले प्राची नाम की युवती से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद बच्चे न होने के कारण पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। इसके अलावा पारिवारिक बातों को लेकर भी दीपक के माता-पिता का प्राची से विवाद होता था। जिस कारण दीपक तनाव में रहता था। दीपक पहले भी कई बार सुसाइड की कोशिश कर चुका था।