Press "Enter" to skip to content

पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

सिरसौद। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के तहत शुक्रवार की शाम के समय पिकअप वाहन के चालक ने एक बाइक सवार में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया। मामले में पुलिस ने बाइक सवार की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
अजमेर पुत्र रामपाल यादव निवासी हिनोतिया ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी बाइक से शिवपुरी आ रहा था तभी मुडैरी रोड पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे एक पिकअप के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह जमीन पर गिर गया और चोटिल हो गया। घटना के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया लेकिन घायल ने उसका नंबर देख लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी जहां पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया तथा श्किायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!