
शिवपुरी। समाज के संगठन को गतिशील करने हेतु श्री महौर स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा एवं ओमप्रकाश जोहरी अतरोली, भूपेंद्र कुमार वर्मा आगरा, यूसी वर्मा मथुरा और श्रवण कुमार वर्मा बाड़ी धौलपुर शिवपुरी आए जहां माहौर स्वर्णकार समाज के लोगों ने उनका फूल मालाओं से हार्दिक स्वागत किया। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस अवसर पर जिला समिति का गठन किया। वहीं शिवपुरी के युवा विष्णु कुमार सोनी को राष्ट्रीय महामंत्री दायित्व दिया गया।
माहौर स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु सोनी म्याना वालों ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर प्रेमनारायण सोनी अंकल चुने गए हैं। डॉ. अनिल सोनी, चंदू सोनी, रामहेत सोनी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिया गया है। मदन सोनी, राजेश सोनी, पवन सोनी, छुुट्टन सोनी, सुरेश सोनी, गोविंद सोनी और मुकेश सोनी को भी कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने निर्वाचन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा और राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु सोनी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारी 17 मई तक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह गुना, अशोकनगर और इंदौर और कोटा में जाकर समाज की बैठक लेंगे तथा कार्यकारिणी का गठन करेंगे।






Be First to Comment