अबकी बार 200 पार के लिये संकल्पित है भाजपा कार्यकर्ता-देवेंद्र भार्गव
भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न

शिवपुरी-आगामी समय चुनावी समर का है। कुछ महीनों बाद प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे। सामूहिक कार्ययोजना व सामूहिक जिम्मेदारी से ही सामूहिक परिणाम तय होगा। इस चुनावी समर से पहले मंडल स्तर पर आयोजित बूथ समिति सम्मेलन के माध्यम से विपक्षी को अपनी ताकत का अहसास करा दें ताकि वह हमारा सामना करने की हिम्मत ही न जुटा सकें।साथ ही सभी भाजपा के कार्यकर्ताओ को राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की मंशानुसार अपने अपने मंडल, ग्राम केंद्र, मतदान केंद्र पर प्रवास कर कार्यकर्ताओ व जनता से सीधा संपर्क कर सरकार की जन हितैषी योजनाओ की जानकारी लेकर जाना चाहिए
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने भाजपा जिला बैठक में कही।
बैठक में आजीवन सहयोग निधि प्रभारी ,पैनलिस्ट एवं प्रदेशकार्यसमिति सदस्य श्री धैर्यबर्धन शर्मा ने सभी मंडल अध्यक्ष से आजीवन सहयोग निधि की जानकारी ली एवम सभी से कहा कि संगठन के कार्य को हमे अपनी पूर्ण निष्ठा से समयसीमा में पूर्ण कर अपने दायित्व का सही निर्वहन करना चाहिए ।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डॉ राकेश राठौर ने बताया बैठक में संबोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि
ने कहा हमें प्रदेश की भाजपा सरकार के सफल 15 वर्षीय कार्यकाल को लेकर अति आत्मविश्वास में न रहते हुए अपने-अपने मतदान केंद्र को जिताने की विस्तृत योजना बनाना होगी। हम बूथ जीतेंगे तभी हमारा प्रत्याशी जीतेगा व प्रदेश में लगातार चौथी बार हमारी सरकार बनेगी। प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने का रास्ता बूथ से होकर जाता है और यही हमारी सरकार बनाने की सीढ़ी है। इसके साथ ही आगामी 22 जून को जिले में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे जी का आगमन हो रहा है जिसके लिए भी सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल से अधिक से अधिक संख्या में बाहन लेकर बाइक रैली को ऐतिहासिक बनाये जिसके लिए युवा मोर्चा एक माह से तैयारी कर रहा है ।23 जून को पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर प्रत्येक मंडल के मतदान केंद्र स्तर तक यक कार्यक्रम को यह भी सुनिश्चित करे।
बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश के 37 जिलो की विधानसभाओ में युवा संकल्प अभियान के तहत “जीतेगी भाजपा, जीतेगा मध्यप्रदेश” का ध्येय लेकर युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है जिसमे युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे जी के जिले में प्रवास के दौरान मंचीय कार्यक्रमो में सैन्य परिवार,केंद्र व राज्य सरकार की जन हितैषी योजनाओ से लाभान्वित युवा हितग्राही,सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय युवाओ का सम्मान किया जावेगा ओर 3 जुलाई को यह यात्रा 37 जिले की 4 हजार किलोमीटर की यात्रा तय कर अभियान का समापन छिंदवाड़ा में किया जाएगा । बैठक का संचालन ओमप्रकाश शर्मा एवम आभार अशोक खंडेलवाल ने किया।
जिला बैठक में भाजपा प्रदेशकार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र शर्मा,पूर्व विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी,श्री माखनलाल राठौर, श्री रमेश खटीक,हेमंत ओझा,देवेंद्र श्रीवास्तव,दिलीप मुदगल,पृथ्वीराज चौहान,शिवसिंह यादव,जगदीश रावत,सोनू विरथरे,नरेंद्र आर्य,लछमी जाटव, सरोज धाकड़,कैलाश कुशवाह,भानु जैन,हेमपाल दांगी, सुनील गुप्ता, रामबाबू मंगल,दिनेश रावत,केरन सिंह लोधी,विकास पाठक सहित जिले पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष उपस्तिथ हुए।






Be First to Comment