शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कुम्हरौआ में खेत पर बने मकान में सो रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म कर दिया। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम कुम्हरौआ की रहने वाली 26 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज वह खेत में बने मकान में सो रही थी तभी रात लगभग 9 बजे गांव का रहने वाला भरत पुत्र हरचरण परिहार उसके कमरे में घुस आया और बुरा काम किया। बाद में आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला ने घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।



