
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के करौंदी में स्थित कुशवाह मोहल्ले में फरियादीगण को आरोपियों से मुरम के पैसे मांगना मंहगा पड़ा। इसी बात से कुपित होकर आरेोपीगण गणेश, विष्णु, हृदेश, दीपक राठौर और मुन्ना गुर्जर सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष पर लाठी और सरियों से हमला बोल दिया। जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। आरोपीगणों ने सीताराम कुशवाह की पुत्री 16 वर्षीय पूजा को छत से फेंक दिया। घायलों में पूजा के अलावा मुन्नी पत्नि मंगल, कल्याण कुशवाह और मंगल के अलावा अर्जुन पुत्र बालकिशन कुशवाह, बंटी पुत्र हरिराम कुशवाह आदि शामिल हैं। फरियादी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट लिखाने वह फिजीकल चौकी गए, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फरियादी मंगल कुशवाह ने बताया कि वह मुरम बेचने का कार्य करते हंैं और उन्हें आरोपीगणों से मुरम के पैसे लेने थे। जब उन्होंने आरोपियों से पैसे की मांग की तो इसी बात पर कुपित होकर एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी, लुहांगी और फर्से से उन पर हमला बोल दिया। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट लिखते हुए क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है






Be First to Comment