
शिवपुरी। कल देर रात शिवम ज्वैलर्स के संचालक नितिन सोनी पुत्र कैलाश सोनी को उनके घर के पास अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी। गोली उनकी जांघ में लगी है तथा उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है। सर्राफा व्यापारी की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात 10:30 बजे तारकेश्वरी कॉलोनी स्थित अपने घर में जब सर्राफा व्यापारी जा रहा था। उसी दौरान तीन अज्ञात हमलावर पलसर मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां आए तथा उन्होंने सर्राफा व्यापारी की जांघ में गोली मार दी तथा वह वहां से भाग निकले। सर्राफा व्यापारी के अनुसार उनका किसी से प्लॉट संबंधी विवाद चल रहा था और उसी विवाद के चलते उन्हें गोली मारी गई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के विरूद्ध हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया है।
आरापियों की गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन दिया
सर्राफा व्यवसायी नितिन सोनी के पिता कैलाश सोनी ने जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, लेकिन ज्ञापन मेंं उन्होंने आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं किया तथा लिखा कि आरोपियों के नाम और हुलिए को उनके पुत्र ने अपने बयान में पुलिस को अवगत करा दिया है। अत: आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उनके साथ सर्राफा व्यवसायी और स्वर्णकार संघ के लोग भी थे।






Be First to Comment