शिवपुरी। शहर में क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति नाम से आयेाजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतिभाओं केा बढ़ाने का माध्यम है इसमें जो भी खिलाड़ी भाग ले रहे है वह अपने हुनर के साथ खेल का प्रदर्शन कर रहे है और यह आने वाले समय में उत्कृष्ट खिलाड़ी बनेंगें यही शुभकामनाऐं है। उक्त उद्गार प्रकट किए शहर कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ लढ़ा ने जो स्थानीय तात्याटोपे मैदान में कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्मृति में सिंधिया फैंस क्लब शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह चौहान व उनकी टीम द्वारा आयोजित नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम के अन्य विशिष्ट अतिथियों में पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय शर्मा, आईटी सेल अध्यक्ष कपिल भार्गव, सत्यम नायक, सुधीर कोड़े मंचासीन थे। सर्वप्रथम अतिथिद्वयों द्वारा कै.माधवराव सिंधिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया। इस दौरान अतिथियों का आयोजन समिति द्वारा पुष्प गुच्छ एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिथिद्वयों ने क्रिकेट मैदान में पहुंचकर क्वार्टर फायनल मैच में भाग लेने वाली टीमों व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान प्रतियोगिता के क्वार्टर फायनल मैच में भाग लेने वाली टीमों में बूम-बूम विरूद्ध ठाकुर बाबा रही जिसमें ठाकुर बाबा विजयी रही, इसके बाद दूसरा मैच महाआर्यमन विरूद्ध शिवपुरी टाईगर रही जिसमें महाआर्यमन विजयी रही अंत में तीसरा मैच काउंटी विरूद्ध विक्टोरिया का मुकाबला हुआ जिसमें विक्टोरिया ने विजय हाािसल की। प्रतियोगिता का फायनल मैच आज 6 जनवरी को खेला जाएगा जिसके मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगें। जो विजेता और उपविजेता टीम को पुरूस्कृत राशि व ट्राफी के साथ सम्मानित करेंगें।
क्रिकेट प्रतिभाओं को बढ़ाने का माध्यम है नाईट टूर्नामेंट : सिद्धार्थ लढ़ा कै.श्रीमंत माधवराव सिंधिया का फायनल मैच आज, सांसद सिंधिया होंगें मुख्य अतिथि
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- इंस्टाग्राम पोस्ट से शुरू हुआ विवाद, छात्रा ने आरोपी समेत अन्य लोगों पर लगाए गंभीर आरोप / Shivpuri News
- आंखों में आंसू लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार, पीएसीएल की राशि नहीं मिलने से छोटी बेटी की शादी अटकी / Shivpuri News
- 20 लाख के मकान सौदे में 10 लाख की कथित धोखाधड़ी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- तहसील न्यायालय के बंटवारा आदेश में त्रुटिपूर्ण अमल का आरोप, भारतीय सेना के जवान ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- 11 दिन की पैदल यात्रा के बाद शिवपुरी पहुंचे राष्ट्रीय एकता संघ, महाराजा सवाई भोज बगड़ावत की प्रतिमा स्थापना सहित कई मांगों का ज्ञापन सौंपा / Shivpuri News





Be First to Comment