रंजिश के चलते महिला की मारपीट

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के वार्उ क्रमांक-3 में एक युवक ने महिला की हसिया से मारपीट कर दी। घटना में में महिला चोटिल हो गई। मारपीट का कारण रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
रामवती पत्नी सुरेश कोली निवासी वार्ड नं. 5 ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पड़ोस में रहने वाले युवक जितेन्द्र कोली के साथ पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते रविवार को दोपहर के समय जितेन्द्र कोली घर आया और गाली-गलौंज करने लगा। जब महिला ने उसे गाली देने से मना किया तो हसिया से महिला पर हमला कर चोटिल कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला को पहले इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।