दिनारा। दिनारा पुलिस ने चैकिंग के दौरान कट्टू वाहन पकड़ा 1 लाख कीमत की एक दर्जन मवेसी मुक्त कराई। दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने बताया कि रविवार की सुबह 10 बजे सघन चैकिंग के दौरान आवास मोड़ झांसी शिवपुरी नेशनल हाइबे पर एक आइसर मिनी ट्रक क्रमांक यूपी 93 ऐटी 6304 को रोक कर चेक किया तो उसमें क्रूरतापूर्ण एक दर्जन मवेसी भरे हुए थे दिनारा पुलिस ने चालक गोरे खा पुत्र करीन खा उम्र 30 वर्ष निवासी सैयर गेट वहार झांसी से मवेसियो के वैध कागजात मागे तो वह नही दिखा पाया दिनारा पुलिस ने वाहन जप्त कर मवेसी मुक्त कराई और चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला कायम किया।



