Press "Enter" to skip to content

घर जा रहे युवक में ट्रक ने मारी टक्कर, घायल

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सूर्या होटल के सामने एबी रोड पर एक ट्रक के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए युवक में टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया एवं पुलिस में शिकायत करवाई। 
पुलिस को सूचना मिली कि सूर्या होटल के सामने एबी रोड पर एक ट्रक की टक्कर से युवक घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाकर परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में परमालसिंह यादव घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने घायल युवक के पुत्र विशाल सिंह की शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!