इल्ली मारने की दवा पीने से व्यक्ति की मौत

शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम सेजवारा में रहने वाले 45 वर्षीय कोकसिंह पुत्र मेहरबान सिंह यादव ने विगत दिवस अज्ञात कारणों के चलते घर पर रखी इल्ली मारने की दवा का सेवन कर लिया। इसके बाद कोकसिंह की हालत बिगडऩे लगी जिसके बाद परिजन उसे बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।