थाना प्रभारी के साथ तहसीलदार ने किया मौका निरीक्षण
पोहरी- पोहरी तहसील की ग्राम झिरी में रहने वाला प्रहलाद ओझा का परिवार अपने घर का रास्ता बंद होने से इतना आहत हो चुका है कि प्रहलाद ने स्टेटमेंट जारी किया था कि यदि दो दिन में उसे रास्ता नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आत्महत्या कर लेगा। इस मामले को फास्ट समाचार डॉट कॉम ने ‘रास्ता नहीं मिलेगा तो सीएम के कार्यक्रम में आत्महत्या करेगा प्रहलादÓ शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पोस्ट होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और आज पोहरी तहसीलदार और पोहरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार ने प्रहलाद के लिए रास्ता दिलवा दिया। रास्ता मिलने के प्रहलाद के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

इनका कहना है
उसी के संबंध में हम और थानेदोर साहब मौका निरीक्षण करने आए हैं। इनके लिए वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध है और जो यह मेढ़ से निकल रहे हैं उससे भी आवागमन कर सकेगा उसे कोई रोकेगा नहीं। पंचनामा बनाया गया है यदि उसे कोई रोकेगा तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पक्का रास्ता नहीं बना पाएगा। प्रहलाद इससे सहमत है।
- -तहसीलदार साहब और थाना प्रभारी आए थे हमें रास्ता दिलवा दिया, हम संतुष्ट हैं।

उसी के संबंध में हम और थानेदोर साहब मौका निरीक्षण करने आए हैं। इनके लिए वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध है और जो यह मेढ़ से निकल रहे हैं उससे भी आवागमन कर सकेगा उसे कोई रोकेगा नहीं। पंचनामा बनाया गया है यदि उसे कोई रोकेगा तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। पक्का रास्ता नहीं बना पाएगा। प्रहलाद इससे सहमत है।

Be First to Comment