सुनरिया। दुष्कर्म के दोष में जेल में बंद डेरा प्रमुख
गुरमीत राम रहीम को लेकर जेल के बाहर तो ठीक भीतर भी बवाल होने लगे हैं।
खबरों के अनुसार जिस जेल में राम रहीम बंद है वहां के कैदियों ने बगावत कर
दी है। कहा जा रहा है कि राम रहीम के कारण जेल के अन्य कैदियों और बंदियों
को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इसका असर यह हुआ है कि
गुस्साए कैदियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को अदालत में पेशी
पर आए हत्या के एक आरोपी ने बताया कि जेल में उन्हें जो सुविधाएं पहले दी
जा रही थी, अब वह नहीं दी जा रही है।
कैदियों का आरोप है कि उन्हें
खाना तक समय पर नहीं दिया जा रहा है। बंदी ने अपने अधिवक्ता से बताया कि
जेल के अंदर 13 बंदी और कैदी तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वरिष्ठ
अधिवक्ता राजेश साहरण ने बताया कि कारौर निवासी अनिल उसका क्लाइंट है। वह
सुनारिया जेल में हत्या के मामले में बंद है। शुक्रवार को उसकी नरिंद्र कौर
की अदालत में पेशी थी।
वह दोपहर के समय पेशी पर आया तो अनिल से
कोर्ट रूम में अधिवक्ता की बातचीत हुई। 25 अगस्त को गुरमीत सुनारिया जेल
में आया था। एक पूरी की पूरी बैरक को खाली करा लिया गया था। जिसमें अनिल
समेत अन्य 12 बंदी व कैदी थे। जिस बैरक में अनिल को रखा गया है। वहां न तो
कंबल है, न चादर। नीचे बिछाने के लिए कोई कपड़ा भी नहीं है।
राम रहीम के कारण कैदियों ने जेल में की बगावत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News





Be First to Comment