शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र सिंह तोमर के शिवपुरी आगमन के दौरान शहर की प्रवेश सीमा से पहले ही बिनेगा पर सहरिया क्रांति के महिला पुरुष सदस्यों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर स्थिति यह बनी कि आदिवासी महिलाओं ने केन्द्रीय मंत्री को हाइवे पर ही खड़ा कर उन्हें पुष्पाहर भेेंट किए और वहीं पर स्थानीय बोली में मंगल गीत सुनाना शुरु कर दिया। मंत्री श्री तोमर ने भी इस सादगी पूर्ण मगर गर्माहट से भरे स्वागत से अभिभूत होकर एक एक सदस्य से पुष्पाहार ग्रहण किए और इन महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले मंगल गीतों के पूरा होने तक वे भी इनके बीच कार से उतर कर खड़े रहे। केन्द्रीय मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल अवश्य भेजें ताकि समाज शिक्षित हो शिक्षित होने पर वे आसानी से विकास की मुख्यधारा में शामिल हो सकते है श्री तोमर के इस स्वागत में बड़ी संख्या में सहरिया क्रांति से जुड़े सहरिया आदिवासी वर्ग के महिला पुरुष शामिल हुए जिन्होंने हर्ष में नारेबाजी कर इस वर्ग के लिए सरकार द्वारा दी गई सौगातों पर प्रसन्नता जताई। श्री तोमर के साथ किसान मोर्चा के प्रदेश के नेता पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत, जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, सोनू विरथरे, मनोज मंगल जौली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

जब सहरिया महिलाओं ने केन्द्रीय मंंत्री को हाइवे पर सुनाए मंगलगीत सहरिया क्रांति ने किया नरेन्द्र तोमर का गर्मजोशी से स्वागत
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध पड़ा भारी, युवक ने मारपीट और पुलिस पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप / Shivpuri News





Be First to Comment