Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी ग्वाल समाज ने जीता समाज के क्रिकेट महाकुंभ का फायनल

ग्वाल समाज की दशा और दिशा पर वक्ताओं ने रखे अपने विचार, सामाजिक एकता पर दिया बल

शिवपुरी- अखिल भारतीय ग्वाल महासभा शुजालपुर के तत्वाधान में गत दिवस आयोजित क्रिकेट महाकुंभ एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्रिकेट प्रतियोगिता में ग्वाल समाज शिवपुरी की टीम ने अपने ग्रुप के सभी मैंचों को जीतकर फायनल में प्रवेश किया और फायनल में बडऩगर ग्वाल समाज की टीम को हराकर दूसरी बार विजयश्री प्राप्त की। वहीं तीसरे स्थान पर आगर की टीम रही जिसने सागर को हराकर अपना स्थान सुनिश्चित किया। 

जानकारी देते हुए ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल ने बताया कि अखिल भारतीय ग्वाल महासभा सुजालपुर एवं बाल गोपाल समीति के तत्वाधान में गत दिवस क्रिकेट महाकुंभ फायनल एवं मिलन समारोह तथा प्रतिभा सम्मान समारोह, अखिल भारतीय ग्वाल महासभा के मुख्य राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हाँस, राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल ग्वाल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सुन्दर ग्वाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू ग्वाल एवं सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, संभागीय, जिले एवं नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं ग्वाल समाज की अनेकों छावनियों से आये महाते, चौधरी, दीवान, पटेल एवं समस्त ग्वालबंधु एवं मातृशीक्त की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यकम की शुरुवात इष्टदेव भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना एवं जयकारों के सांथ अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत के उपरान्त उपस्थित मंचाशीन सभी पदाधिकारियों ने शुजालपुर इकाई द्वारा सफल आयोजन एवं सामाजिक संगठन की मजबूती एवं विभिन्न इकाईयों में किये जा रहे कार्यों की चर्चा की एवं सराहना की। इस दौरान स्थानीय एवं विभिन्न छावनियों से आये समाज की अनेकों प्रतिभाओं का सम्मान किया गया, ग्वाल महिमा पत्रिका का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामभरोस महाते द्वारा 29 जुलाई 2018 को होशंगाबाद में होने वाली अखिल भारतीय ग्वाल महासभा महिला इकई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आयोजान की सभी को जानकारी दी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक आर.के.हाँस ने ग्वाल महासभा के राष्ट्रीय उद्देश्यों को बताते हुये उनकी पूर्ति के लिये आवश्यक विषयों की जानकारी देते हुये समस्त इकाइयों से गंभीरता से कार्य करने पर बल दिया। समारोह में राष्ट्रीय महासचिव लखनलाल मोरिया एवं संजीव ग्वाल, युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष यश ग्वाल, म.प्र.अध्यक्ष सीताराम यादव, मप्र युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष रामसरकार ग्वाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यक्रम समीति अध्यक्ष विशाल गवली मातृशक्ति डा. सुलेखा बैतूल, रष्ट्रीय सहसंयोज प्रेमनारायण दीवान,उ.प्र.अध्यक्ष सूरज ग्वाल, आगर जिलाध्यक्ष कैलाश कोकंदे, कार्यक्रम के अध्यक्ष योगेन्द्र सुरहा, बाल गोपाल समीति के अध्यक्ष प्रकाश कछवाए, होशंगाबाद जिलाध्यक्ष व चौधरी नंदकिशोर रियार, सागर जिलाध्यक्ष श्यामबाबू, प्रदेश कार्यालय मंत्री देव ग्वाल, देवास से नंदकिशोर सफा, देपालपुर नपं अध्यक्ष देवाल सिंह मसानिया पप्पू भैया, बैतूल से सीताराम पडऱया, होशंगाबाद से वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम यादव, नरेन्द्र पटैल प्रदेश कोषाध्याक्ष, उपाध्यक्ष सीताराम सुरहा, शंयूदयाल ररहा, राजेन्द्र ररहा, शैलेन्द्र हिन्नवार, मनीष निगोते, नारायण पडऱया, सुभाष गुजेले, भूपेन्द्र थम्मार, हुकुम ररहा, गुलाब पडऱया, दीपेश ररहा, दौलत अहीर सहित समस्त सदस्य ग्वाल महासभा एवं बाल गोपाल समीति शुजालपुर एवं देश, प्रदेश, संभाग, जिला एवं नगर इकाईयों एवं छावनियों सें आये समस्त ग्वालबंधुओंए मातृशक्तियों संमस्त क्रिकेट टीमों की उपस्थिति में क्रिकेट महाकुंभ की विजेता टीम शिवपुरी, उपविजेता टीम बडऩगर एवं तीसरे स्थान पर रही आगर टीम को नगद पुरुस्कार, ट्राफ ी कप एवं ट्रेकसूट टीशर्ट एवं विभभिन्न प्रकार के पुरुस्कार दिये गये। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!