Press "Enter" to skip to content

भारत युवाओं का देश, विदेशी चाहकर भी नहीं डाल सकते बुरी नजर : दुबे

 
शिवपुरी। देश में आज 65 प्रतिशत से अधिक युवा हैं। ऐसे देश पर विदेशी शक्तियां कुदृष्टि नहीं डाल सकती है। 125 वर्ष पूर्व शिकागो में आयोजित विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो जागो और लक्ष्य प्राप्ति की रूको मत। आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भारत एक ताकतवर राष्ट्र है। यह बात युवा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तात्याटोपे मैदान में महाविद्यालयीन छात्रों का पथ संचलन का के दौरान विा भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिरोमणी दुबे ने कही।  
इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्रों ने पथ संचलन भी निकाला जो तात्याटोपे मैदान से प्रारंभ होकर अस्पताल चौराहा, माधव चौक, गुरूद्वारा चौक, नीलगर चौराहा, राजपुरा रोड़, झांसी तिराहा होते हुए वीर सावरकर पार्क में संपन्न हुआ। पथ संचलन के दौरान जगह-जगह नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन से पूर्व तात्याटोपे मैदान में मंचासीन दिलीप आरोग्य धाम के जिला सह संयोजक, विपिन जिला संघ चालक, विद्या भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष शिरोमणी दुबे मौजूद थे।   विश्वात्मानंद ने कहा कि भारत युवाओं का देश है। युवा देश की रीढ़ हैं। इसी देश के युवा स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यत्मिक दर्शन को विश्व पटल पर रखा जिसकी जानकारी श्री दुबे ने छात्रों के समक्ष रखी। इस अवसर पर तात्याटोपे प्रांगण में संघ के स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रकार के डंड चलाने का प्रदर्शन किया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!