Press "Enter" to skip to content

कोतवाली टीआई, बैराड टीआई, नरवर टीआई सहित सतनवाड़ा, अमोला, खनियांधाना का हुआ ट्रांसफर

(केदार सिंह गोलिया) शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल से पुलिस महानिदेशक भोपाल ऋषि कुमार शुक्ला के आदेशानुसार प्रदेशभर में पुलिस अधिकारी एवं उप निरीक्षक एवं सहायक उप निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। आदेशानुसार स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नवीन स्थापना हेतु रवानगी देनी होगी। स्थानांतरण के क्रम में पिछले कई वर्षों से शिवपुरी कोतवाली की कमान संभाले टीआई संजय मिश्रा को इंदौर स्थानांतरित किया गया है, वहीं बैराड टीआई ओमप्रकाश आर्य को मुरैना, नरवर टीआई सुरेन्द्र चंद्र नागर को श्योपुर स्थानांतरित किया गया है। सतनवाड़ा थाना प्रभारी जयसिंह यादव को राजगढ़, खनियांधाना थाना प्रभारी विजय सिंह जाट को रेलवे जोन, आमेला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा को भिण्ड, मगरौनी चौकी प्रभारी सुनील सिकरवार का विदिशा, धर्मेन्द्र सिंह यादव टीकमगढ़, योगेन्द्रनाथ शर्मा को पीटीएस तिघरा के लिए स्थानांतरित किया गया है।

शिवपुरी में इनकी हुई नवीन पदस्थापना

शिवपुरी जिले में दमोह से अरविंद सिंह चौहान, विदिशा से पुनीत बाजपेयी, दतिया से कुलदीप सिंह, मुरैना से बादाम सिंह यादव, जिविशा दतिया से राजवीर कटारे, भिण्ड से राकेश चंद्र शर्मा, इंदौर से राजीव त्रिपाठी, विदिशा से अमित चतुर्वेदी और  अरविंद छारी, श्योपुर से दीप्ति तोमर, खण्डवा से वीरेश सिंह कुशवाह और दतिया से विनीत तिवारी को शिवपुरी के लिए स्थानांतरित किया गया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!