इंदौर, महू। बामनिया कुंड इलाके में पिकनिक मनाने गई चार युवतियों और तीन युवकों को बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक एमबीए की छात्रा ने दोस्त को मैसेज कर कहा कि उन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया है। सूचना पर परिजन, दोस्त, ग्रामीण और तीन थानों के बल ने सर्चिंग शुरू की। देर रात पुलिस जंगलों में छानबीन करती रही और रात तीन बजे उन्हें खोज निकाला।पुलिस में लिखाई गई एफआईआर के अनुसार, जब ये सभी मेंहदी कुंड में घूम रहे थे, तभी वहां चार युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी को घेर लिया और मारपीट करने लगे और खींचकर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने सभी के पर्स और मोबाइल छीन लिए। वो लगातार सभी को जंगल में एक से दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी पुलिस के पहुंचने पर वो भाग गए।महू एडीओपी ज्योति उमठ के मुताबिक न्याय नगर (सुखलिया) निवासी 22 वर्षीय युवती अपनी सहेलियों और दोस्तों के साथ गुरुवार सुबह बामनिया कुंड के जंगलों में पिकनिक मनाने गई थी। युवती मूलतः धार की रहने वाली है। वह एमबीए कर रही है। शाम करीब 5.30 बजे उसने दोस्त अंशुल को मैसेज कर बताया कि वह जंगलों में फंसी हुई है। उन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया है। जल्दी पुलिस भेजो।अंशुल ने दिल्ली में रहने वाले युवती के भाई और दोस्त अखिल को घटना बताई और बड़गौंदा रवाना हुआ। सूचना पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी। सीएसपी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में सिमरोल, बड़गौंदा, महू पुलिस के साथ युवती के परिजन, दोस्त और मलेंडी व मांगलिया के ग्रामीणों की मदद ली गई।
पिकनिक मनाने गईं चार युवतियों और तीन युवकों को बंधक बनाकर लूट,
इंदौर, महू। बामनिया कुंड इलाके में पिकनिक मनाने गई चार युवतियों और तीन युवकों को बंधक बनाकर लूटपाट करने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक एक एमबीए की छात्रा ने दोस्त को मैसेज कर कहा कि उन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया है। सूचना पर परिजन, दोस्त, ग्रामीण और तीन थानों के बल ने सर्चिंग शुरू की। देर रात पुलिस जंगलों में छानबीन करती रही और रात तीन बजे उन्हें खोज निकाला।पुलिस में लिखाई गई एफआईआर के अनुसार, जब ये सभी मेंहदी कुंड में घूम रहे थे, तभी वहां चार युवक कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे। उन्होंने सभी को घेर लिया और मारपीट करने लगे और खींचकर जंगल में ले गए। वहां उन्होंने सभी के पर्स और मोबाइल छीन लिए। वो लगातार सभी को जंगल में एक से दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी पुलिस के पहुंचने पर वो भाग गए।महू एडीओपी ज्योति उमठ के मुताबिक न्याय नगर (सुखलिया) निवासी 22 वर्षीय युवती अपनी सहेलियों और दोस्तों के साथ गुरुवार सुबह बामनिया कुंड के जंगलों में पिकनिक मनाने गई थी। युवती मूलतः धार की रहने वाली है। वह एमबीए कर रही है। शाम करीब 5.30 बजे उसने दोस्त अंशुल को मैसेज कर बताया कि वह जंगलों में फंसी हुई है। उन्हें बदमाशों ने पकड़ लिया है। जल्दी पुलिस भेजो।अंशुल ने दिल्ली में रहने वाले युवती के भाई और दोस्त अखिल को घटना बताई और बड़गौंदा रवाना हुआ। सूचना पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी। सीएसपी के मुताबिक सर्च ऑपरेशन में सिमरोल, बड़गौंदा, महू पुलिस के साथ युवती के परिजन, दोस्त और मलेंडी व मांगलिया के ग्रामीणों की मदद ली गई।More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- बारिश के बाद पूरे वेग से बहा पवा झरना, 100 फीट ऊंचाई से गिरता पानी देखने उमड़े सैलानी / Shivpuri News
- कृष्णा होटल के सामने खड़े ट्रक से 190 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश / Shivpuri News
- 12 बीघा जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल, महिला पर लाठी-डंडों से हमला; जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News
- तिरंगे के रंग में नजर आया शिवपुरी, 50 ऑटो के साथ यातायात पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा / Shivpuri News
- नाबालिग को लड़के के साथ भेजने पर हाईकोर्ट का बड़ा एक्शन, शिवपुरी SP को फटकार; FIR नहीं करने पर मांगा जवाब / Shivpuri News





Be First to Comment