Press "Enter" to skip to content

दुकानदार की कनपटी पर लगाया कट्टा, मांगी रंगदारी

शिवपुरी। अवैध रूप से रूपये-पैसों की वसूली को लेकर जिले के खनियाधाना में एक आरोपी ने कट्टे की नोंक पर दुकानदार को निशाना बनाया और शराब के लिए पैसों की मांग की जब पैसे नहीं दिए तो उसे जातिसूचक गालियां दी और मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से चला गया। पीडि़त ने इस मामले की शिकायत पुलिस थाना खनियाधाना में कर दी है। 
फरियादी विक्रम पुत्र हरप्रसाद परिहार निवासी खनियांधाना ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह खनियांधाना में गुड़ा जैनकी दुकान के अंदर दुकान का संचालन करता है। रोज की तरह मंगलवार को जब वह दुकान पर बैठा था कि तभी वहां आरोपी जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र मेहताबसिंह यादव निवासी खनियांधाना आया और दुकान पर आकर फरियादी के सिर पर कट्टा अड़ाकर अवैध रूप से रंगदारी कर शराब के लिए रुपए की मांग करने लगा और दुकानदार को डराया धमकाया बाद में दुकान से जाते वक्त इस घटना के बारे में पुलिस में सूचना नहीं करने को लेकर उसे जान से मारने की धमकी भी आरोपी दे गया। जब आरोपी दुकान से चला गया तो डरा-सहमा दुकानदार पुलिस थाना खनियांधाना पहुंचा और अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपी जीतू यादव के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!