Press "Enter" to skip to content

झोंपड़ी में भरी हुई मिली अवैध छाल

शिवपुरी। पोहरी में वन विभाग की टीम ने ग्राम देहदे में छापा मारकर एक झोंपडी में भरी हुई अवैध मौखे की छाल के 45 बोरे बरामद किए हैं। हालांकि मौके से टीम को कोई आरोपी नहीं मिला है। उक्त कार्यवाही के दौरान डिप्टी रेंजर सुरेश भार्गव के साथ शरंगी तिवारी, मुकेश जाटव, अभिषेक जैन, महेंद्र यादव, रियाज खान, बलराम यादव और पप्पू कुशवाह मौजूद थे। जिन्होंने कार्यवाही में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वन विभाग की टीम ने उक्त छाल को अपने वाहनों की सहायता से रेंज ऑफिस में रखवाकर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला भेज दिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!