शिवपुरी। बिजली कंपनी ने गुरुवार को सतर्कता टीम के साथ मिलकर छापामारी अभियान चलाया जिसके नतीजे में शहर के तीन नामचीन लोग चोरी की बिजली से एसी चलाते मिले हैं। इनके विरूद्ध धारा 135 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है साथ ही बिजली काटकर नए मीटर लगा दिए गए हैं।
बिजली कंपनी के एई जेएम श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के कोर्ट रोड स्थित उपभोक्ता कमला जैन के निवास पर विजय जैन पुत्र गटटूलाल जैन के यहां छापामारी की गई। यहां मीटर में चिप लगाकर दो फेस बंद करके बिजली चोरी की जा रही थी और 6 एसी का उपयोग किया जा रहा था। जिसके चलते बिजली काटी गई और नया मीटर लगा दिया गया। जबकि गांधी चौक स्थित सोनू गोयल पुत्र नरेन्द्र गोयल के यहां भी मीटर को बंद कर रीडिंग ब्रेक कर दी थी। डैमेज मीटर को बदल दिया गया। अवैधानिक रूप से दो एसी संचालित मिले। इसी तरह रमन गोयल के निवास पर भी सीधी केबिल डालकर 6 एसी का उपयोग पाया गया।






Be First to Comment