शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के तहत बीते रोज आयोजित मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यक्रम के दौरान कवरेज करने गए पत्रकार की जेब कट गई। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पत्रकार अशोक पुत्र स्व. आनंद बाबू अग्रवाल निवासी पटेल नगर शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीती 5 फरवरी को कोलारस के दरवारी ग्राउंड में सीएम शिवराजसिंह चौहान का कार्यक्रम था। कार्यक्रम होने की वजह से वह कवरेज करने के लिए गए हुए थे। अग्रवाल ने बताया कि रेता-गिट्टी के भुगतान के लिए वह घर से 30 हजार रुपए लेकर आए थे लेकिन सीएम के कार्यक्रम होने की वजह से बिना भुगतान किए कवरेज के लिए चले गए जहां चोरों ने उनकी जेब काट ली। मामले में पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।





Be First to Comment