Press "Enter" to skip to content

सेवाकालीन प्रशिक्षण के समापन अवसर पर शिक्षक ने अपना नवाचार प्रस्तुत किया

पोहरी
एनसीईआरटी आधारित प्रशिक्षण कृष्णगंज पोहरी में 9 अगस्त से जारी था जिसका
आज समापन हुआ। समापन अवसर पर मास्टर ट्रेनर अशोक शर्मा द्वारा अपने
विद्यालय में छात्रों को म. प्र. के संभागवार जिलों को याद कराने के
उद्देश्य से बनाई गई कविता के रूप में इनोवेशन प्रस्तुत किया गया।
संभाग
वार जिलों को कविता के माध्यम से अपनी शाला में समस्त छात्रों को याद
कराने में सफलता भी मिली है।स्वरचित कविता में पंक्ति का पहला शब्द संभाग
का नाम ,शेष उसी संभाग के अंतर्गत आने बाले जिलों के नाम लिखे गये
हैं।जिससे छात्र किसी भी संभाग के जिलों को चन्द सैकड में बता देते हैं 7इस
कविता से बच्चों को संस्कृत नगरी, संगमरमर नगरी, हीरा उत्पादन
जिला,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जन्म स्थली, सफेद शेरों की नगरी, आदि की
जानकारी भी सहज में कविता से मिलती है। जिसकी मोबाइल पर कॉन्फ्रेंसिंग भी
कार्यक्रम के दौरान कराई गई। इस कविता के माध्यम से छात्र न केवल 51 जिलों
को सीख रहे है बल्कि म. प्र.के इन जिलों की सामान्य जानकारी सीख रहे हैं।
प्रथम पंक्ति है –
चम्बल की कल कल से गुंजित भिंड, मुरैना, श्योपुर।
ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, दतिया, अशोक नगर है बेहतर।
कार्यक्रम
के दौरान बी आर सी सी नंदलाल वर्मा द्वारा मास्टर ट्रेनर अशोक शर्मा,
देवेंद्र शर्मा, सनत जैन को सर्वोत्तम प्रशिक्षण कार्य के लिए प्रमाण पत्र
देकर सम्मानित किया गया। वि. ख.अंतर्गत अशोक कुमार शर्मा के नवाचार से
छात्रों को लाभान्वित करने और प्रशिक्षण के आधार पर गतिविधि आधारित
प्रशिक्षण अपनी अपनी शालाओं में देने की बात कही। मांगीलाल वर्मा ने आभार
व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार
गुप्ता, मांगीलाल वर्मा, एवं प्रशिक्षार्थी गण उपस्थित रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!