शिवपुरी। पुलिस थाना पिछोर में एक फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह वह अपने घर की ओर जा रहा था तभी उसे रंजिशन तीन आरोंपियो ने रास्ते में रोका और विवाद करते हुए गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी बाद में फरियादी की दुकान पर पहुंचकर उसका सामान भी तोड़ दिया। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में कर दी है। थाना पिछोर में फरियादी राजाराम गुप्ता पुत्र बाबूलाल गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी बड़ा बाजार निवासी पिछोर ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी दुकान कॉलेज चौराहा पिछोर के निकट स्थित है रोज की भांति वह दुकान से बाहर किसी काम से गया था कि तभी रास्ते में उसे आरोपीगण भरत यादव, विजय यादव व रानू यादव निवासी ग्राम पटसैरा मिले जिन्होंने दुकान के बाहर ही रास्ते में राजाराम से विवाद किया और गाली-गलौज करने लगा, जब राजाराम ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो सभी आरोपियों ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट कर दी और बाद में उसकी दुकान में रखा सामान भी तोड़ दिया, जाते वक्त फरियादी को आरोपीगण जान से मारने की धमकी दे गए कि वह इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज ना कराए। जब आरोपीगण मौके से चले गए तब फरियादी राजाराम ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना पिछोर में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323,294,506,427,34 ताहि के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
रंजिशन विवाद कर की गाली-गलौज व मारपीट कर दुकान का सामान भी तोड़ा
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लिव-इन पार्टनर पर युवती और 3 माह की बच्ची के अपहरण का आरोप, हथियारबंद साथियों संग घर में घुसकर मारपीट / Shivpuri News
- प्रमाण पत्र पर साइन कराने पहुंचे ग्रामीण से सचिव की दबंगई, मासूम बच्ची के सामने दीं गालियां; वीडियो वायरल / Shivpuri News
- शिवपुरी में मजदूरी के पैसों के विवाद में युवक की मौत, लुहांगी से मारपीट / Shivpuri News
- “कलेक्टर साहब ध्यान दीजिए: कोर्ट रोड कन्या स्कूल की प्राचार्य डेढ़ घंटे लेट, 50 अतिथि शिक्षक करते रहे इंतजार” / Shivpuri News
- महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग भेजते थे, गंभीर मामलों में फंसाने की देते थे धमकी, फर्जी पुलिस आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News





Be First to Comment